नैनीताल- उत्तराखंड में सबसे पुरानी नगर पालिकाओं में से एक नैनीताल नगर पालिका के अध्यक्ष(चेयरमैन)ने वित्तीय समस्याओं को लेकर धरना दे दिया है । चेयरमैन ने अपने सभासद साथियों और पालिका कर्मचारियों के साथ धरना देना शुरू कर दिया है । नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, पालिका की वित्तीय समस्याओं को लेकर आज राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। इस बीच पालिकाध्यक्ष के साथ कुछ पार्षद भी मौजूद रहे ।
नैनीताल- पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास के किराए मामले में हाईकोर्ट ने क्या कहा जानिए
शांतिपूर्ण धरने पर बैठे अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। अध्यक्ष सचिन नेगी का कहना है कि उत्तराखंड शासन से उनके द्वारा कई बार बजट की मांग की गई लेकिन शासन द्वारा इस पर कोई संज्ञान नही लिया गया । यही कारण है कि पालिका की वित्तीय स्थिति पर भारी प्रभाव पड़ रहा है और वेतन पेंशन इत्यादि का भुगतान नहीं हुआ, जिससे पालिका कर्मचारियों में रोष देखा जा रहा है। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि अगर सरकार ने 21 सितम्बर तक बजट पालिका को नही दिया, तो उनको भूख हड़ताल और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
