नैनीताल में पाइनस के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया । पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाला । नैनीताल से चार किलोमीटर दूर भवाली रोड पर पाइनस के समीप घने कोहरे के कारण एक वैगन आर कार खाई में गिर गई । देर रात हुए इस हादसे में भीमताल निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि नैनीताल निवासी दूसरा युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों बकरीद के लिए हल्द्वानी से बकरा ला रहे थे।
BREAKING NEWS -(अभी अभी) कोरोना के 118 नए मामले और चार लोगों की मौत
इसमें भीमताल निवासी 40 वर्षीय अमीन और 40 वर्षीय नैनीताल निवासी मो.हनीफ भवाली से नैनीताल की तरफ आ रहे थे जब ये हादसा हो गया । कार लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए । घायलों को राहगीरों की मदद से खाई से सड़क तक लाया गया और 108 की मदद से उन्हें बी.ड़ी.पांडे अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने भीमताल निवासी अमीन को मृत घोषित कर दिया । हनीफ का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ईद के ठीक पहले हुए हादसे से परिवार में मातम है।
उत्तराखंड-(बड़ी खबर) ये आईपीएस अधिकारी अपने तबादले के खिलाफ गए हाई कोर्ट

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “नैनीताल- बकरीद के लिए ला रहे थे बकरा, कार खाई में गिरी एक की मौत एक घायल”
Comments are closed.



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 

So sad RIP