Haldwani News- नए साल के जश्न को लेकर नैनीताल पर्यटकों का स्वागत करने को बेताब है। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस ने भी नए साल के जश्न को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी ओर ली है, नैनीताल के मॉल रोड को लाइटों से सजाया गया है, इसके अलावा पर्यटकों की गाड़ियों के लिए भी अलग से पार्किंग स्थल चिन्हित किये गए है, बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए अलग से रूट प्लान तैयार किया गया है।
किसी भी पर्यटक को कोई दिक्कत ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया की होटल एसोसिएशन से बातचीत करके माल रोड को लाइटों से सजाया गया है जिले से बाहर के दोपहिया वाहनों को नैनीताल में एंट्री नही दी जाएगी, नैनीताल में पार्किंग फुल होने के बाद रूसी बाईपास को पार्किग के लिए रिजर्व रखा गया है, नए साल के दिन माल लोड और उसके आसपास होने वाली भीड़ को मैनेज करने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किये जायेंगे,
साथ ही कोविड को लेकर भी नियमों का पालन कराया जाएगा, वहीं एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा की इस बार का ट्रैफिक उधमसिंह नगर से होते हुए लालकुआं से होते हुए हल्द्वानी आएगा जिसको लेकर रूट डायवर्ट किया जाएगा, इसके अलावा कालाढूंगी और तीन पानी बाईपास से पर्यटकों को नैनीताल भेजा जाएगा, सभी चौराहों पर पुलिस टीम तैनात की जाएगी, पर्यटकों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी, शांतिपूर्ण तरीके से नया साल मनाया जाए इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कोविड को लेकर भी जो गाइडलाइन जारी की गई है उसके अनुरूप ही व्यवस्थाएं की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
उत्तराखंड: LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 

