नैनीताल- शासन द्वारा आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए जाने के बाद आज अल्मोड़ा के कप्तान का दायित्व संभाल रहे पंकज भट्ट (आई.पी.एस.) द्वारा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल का पदभार ग्रहण करने के साथ-साथ जनपद में बेहतर पुलिस व्यवस्था, अपराध रहित वातावरण बनाए रखने हेतु अपनी प्राथमिकताएं गिनाई गई।
उनके द्वारा बताया गया कि
1 वर्तमान समय में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु जनपद के प्रत्येक जन को जागरुक किया जाएगा।
2 विगत आपदा के दौरान नैनीताल का पर्यटन प्रभावित हुआ है जिसके पुनरुत्थान हेतु जनपद पुलिस को विशेष पर्यटक प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा।
3 सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा।
4 वर्तमान परिदृश्य में बढ़ रहे साइबर अपराधो की रोकथाम हेतु लोगो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही जागरूक किया जाएगा।
5 यातायात अवरोध (जाम) से निजात पाने हेतु नई कार्ययोजनाएं तैयार की जायेगी।
6 आगामी विधानसभा चुनाव प्रक्रिया 2022 को निष्पक्ष रूप से संपादित कराए जाने के उद्देश्य से अभी से ही समस्त पुलिस प्रक्रियाये जैसे अति संवेदनशील एवं संवेदनशील बूथ स्थलों का निरीक्षण में तेजी लाई जायगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

