नैनीताल- उत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगल में लकड़ी लेने पेड़ पर चढ़ी महिला गुलदार देखकर नीचे गिरी । गुलदार तो भाग गया लेकिन महिला बुरी तरह से चोटिल हो गई, जिसे स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल में भर्ती कराया गया। नैनीताल के तल्लीताल से लगभग दो किलोमीटर दूर तल्ला कृष्णापुर के जंगल में कृष्णापुर निवासी 24 वर्षीय पूजा आर्या चूल्हे के लिए सूखी लकड़ी लेने गई थी । शाम चार बजे, महिला जब पेड़ पर चढ़ी थी, तो अचानक पेड़ के नीचे एक गुलदार आ धमका ।
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी- मार्बल व्यापारी से लूट का सीसीटीवी, देखिए VIDEO
गुलदार को ठीक नीचे देख महिला भयभीत हो गई । महिला असंतुलित होकर पेड़ से गिर गई। महिला के अचानक गिरने से गुलदार तो भाग खड़ा हुआ, लेकिन महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। महिला की चीख पुकार सुनने के बाद आसपास से लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। स्थानीय लोगो की मदद से महिला को जंगल से बी.ड़ी.पांडेय अस्पताल लाया गया । महिला का उपचार चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार महिला के हाथ और पैर में चोट आई है। गुलदार की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है ।
यह भी पढ़े 👉गैरसैंण- (आपका बजट) जानिए किस विभाग को मिला कितना बजट, बस एक क्लिक में

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
