नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल में वृद्ध व्यापारी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को पीटने वाले बाप बेटे को व्यापारियों ने कोतवाली में ही थप्पड़ जड़ दिए । पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है । नैनीताल की मॉल रोड में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाने वाले वृद्ध को उसी क्षेत्र में फड़ लगाने वाले बाप बेटों ने सोमवार शाम छोटी सी बात पर बेरहमी से पीट दिया । वृद्ध व्यापारी आर.एस.एस.और भाजपा के पदाधिकारी रह चुके हैं और सरकार की कई समितियों के सदस्य हैं । आरोपी, वृद्ध व्यापारी की दुकान के आगे फड़ लगाकर गिफ्ट आइटम बेचते हैं ।
घटना के बाद व्यापारियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कोतवाली में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की । वृद्ध व्यापारी से मारपीट करने से आक्रोशित मल्लीताल व्यापार मण्डल के सदस्यों ने कोतवाली में हंगामा काटा, जिसके बााद पुलिस आरोपी बाप बेटे को कोतवाली ले आई । कोतवाली में बात चल ही रही थी की उत्साहित व्यापारियों ने आरोपी बेटे को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ दिए । पुलिस ने बमुश्किल बीच बचाव कर दोनों पाक्षों को दूर किया । व्यापारियों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी । पुलिस ने आरोपी बाप बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है ।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- यहां हुवा गजब फैसला, शादी में शराब रोकने वाली दुल्हन को मिलेंगे 10 हजार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
