नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल में हिरन प्रजाति का घुरड़ रिहायशी क्षेत्र के एक घर मे आकर फंस गया । वन विभाग की टीम ने बमुश्किल जाल डाल घुरड़ को रैस्क्यू किया और उपचार के लिए भेजा। नैनीताल के मल्लीताल में सी.आर.एस.टी.स्कूल के सामने क्षेत्र में एक घुरड़ जंगल से भटककर रिहायसी क्षेत्र में पहुंच गया । शाम के समय राजमहल कंपाउंड में बच्चे खेल रहे थे । अचानक वहां एक वयस्क घुरड़ पहुंच गया । बच्चों में भय के कारण चीख पुकार मच गई । घुरड़ एक घर के गेट में आकर फंस गया ।
यह भी पढ़े👉देहरादून- कोरोना का बढ़ता स्वरूप, आज फिर आ गए इतने मामले, रहे सावधान!
घुरड़ ने भागने के लिए अपना सिर गेट में मरना शुरू किया तो वहां मौजूद कुछ छात्रों ने उसे घायल होने से बचने के लिए गेट खोल दिया । घुरड़ भागकर एक गली में जा छिपा । वहां मौजूद लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी । वन विभाग ने घटनास्थल पहुंचकर रैस्क्यू शुरू किया तो घुरड़ भागकर एक कमरे में जा घुसा । काफी मशक्कत के बाद तीखे सींग वाले घुरड़ को स्नीयर पोल और जाल में फंसाकर कब्जे में लिया गया । घुरड़ लगभग साढ़े तीन साल का बताया जा रहा है । इस बीच घुरड़ का रैस्क्यू देखने वालों की भीड़ जुट गई । वन विभाग का कहना है कि घुरड़ को इलाज के लिए रैस्क्यू सेंटर रानीबाग ले जाया जाएगा ।
यह भी पढ़े👉उत्तराखंड- सल्ट उपचुनाव, भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी किये घोषित, देखिए सूची
यह भी पढ़े👉हल्द्वानी- यहां होली के दिन मातम में बदल गयीं खुशियां, ऐसे हादसे का शिकार हो गया परिवार का लाडला
यह भी पढ़े👉उत्तराखंड- यहां लड़की ने FB पर दोस्ती कर व्हाट्सएप नंबर लिया फिर ऐसे बनाई अश्लील वीडियो और फिर…
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
