हल्द्वानी: नैनीताल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। सोमवार को हल्द्वानी तहसील के एनआईसी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची से जुड़े नोटिस, दावे और आपत्तियों की स्थिति पर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 6 लाख 93 हजार 325 मतदाता हैं। इनमें अनमैप्ड और विसंगति से जुड़े मामलों में 2 लाख 35 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। विभाग के अनुसार इन नोटिसों की तामिली और सुनवाई की प्रक्रिया 100 प्रतिशत पूरी कर ली गई है।
फार्म-6, 7 और 8 पर कार्रवाई जारी
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम हटाने या किसी तरह का सुधार कराने के लिए प्राप्त फार्म-6, 7 और 8 पर कार्रवाई जारी है। संबंधित मामलों का निस्तारण निर्वाचन नियमों के अनुसार किया जा रहा है।
विधानसभा क्षेत्र 56-लालकुआं और 59-हल्द्वानी में दावे और आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए कौशल विकास विभाग के निदेशक संजय कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
बूथ स्तर पर हो रहा सत्यापन
प्राप्त दावे और आपत्तियों से संबंधित फॉर्म-9, 10, 11, 11ए और 11बी की जानकारी प्रतिदिन ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। बीएलओ सुपरवाइजर प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी के कार्य का कम से कम 5 प्रतिशत सत्यापन कर रहे हैं।
जिन मतदान केंद्रों पर अपमार्जन 2 प्रतिशत से अधिक पाया जाता है वहां ERO की ओर से व्यक्तिगत सत्यापन किया जाएगा।
15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
SIR-2026 के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 थी। प्राप्त मामलों की सुनवाई और निस्तारण 11 सितंबर तक किया जाना है। इसके बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी।
राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने राजनीतिक दलों से अपील की कि पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए फार्म-6, 7 और 8 के माध्यम से आवेदन करें।
उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी। राजनीतिक दलों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार को नियमित बैठक भी आयोजित की जा रही है।
बैठक में उपजिलाधिकारी मोनिका, उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 

