उत्तराखंड: गाय-भैंस पालने वालों के लिए जरूरी खबर, लंपी बीमारी से बचाव को लेकर विभाग ने किया जागरूक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भीमताल/नैनीताल: नैनीताल जिले के रामगढ़ क्षेत्र में लंपी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। विकासखंड रामगढ़ के ग्राम मल्ली सिनौली में सोमवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें पशुपालकों और ग्रामीणों को बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय बताए गए।

पशु चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि लंपी स्किन डिजीज मुख्य रूप से गौवंशीय पशुओं को प्रभावित करने वाली संक्रामक बीमारी है। यह बीमारी मच्छर, मक्खी और दूसरे कीटों के काटने से फैल सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

अधिकारियों के अनुसार पशु को तेज बुखार, शरीर पर गांठें, आंख और नाक से पानी आना, सुस्ती और दूध उत्पादन में कमी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

शिविर में पशुपालकों को सलाह दी गई कि किसी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर उसे तुरंत स्वस्थ पशुओं से अलग कर दें। पशु बाड़े और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखने के साथ मच्छर और मक्खियों से बचाव के उपाय करने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी

पशुपालकों से पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं उपचार न करने की अपील की गई। ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा

जागरूकता शिविर के दौरान पशुपालकों को पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं, टीकाकरण कार्यक्रम और पशु बीमा योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जरूरी दवाओं का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, ग्राम प्रधान, पशुपालक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें