मानव-वन्यजीव संघर्ष के चलते तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल
नैनीताल। जिले में बढ़ती मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अहम आदेश जारी किया है। आदेश के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ विकासखंडों के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। इन क्षेत्रों के स्कूल 15 से 17 जनवरी तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने यह निर्णय स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है। साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे सतत निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न भेजें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 