नैनीताल- उत्तराखंड में जमीन तलाशती आम आदमी पार्टी ने नैनीताल के होटलों और स्कूलों से निकाले गए कर्मचारियों के मुद्दों को अपने एजेंडे में ले लिया है । उन्होंने आपदा पीड़ितों के लिए नई आपदा नीति बनाने की मांग की है । नैनीताल के मल्लीताल में आज आम आदमी पार्टी(आप) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सरकार के खिलाफ आवाज मुखर की ।
पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एस.एस.कलेर ने मीडिया को बताया कि उनकी पार्टी डबल इंजन की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेगी । उन्होंने कहा कि पार्टी कोरोना काल में श्रमिकों के अहित के लिए बनाए केंद्रीय कानून का विरोध करेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा । उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षा और मुआवजा देने के लिए सरकार आपदा कानून में बदलाव लाए जिससे परिवार को राहत मिले । आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी की दिल्ली सरकार की सफलता की तरह ही उत्तराखंड का भी विकास होगा ।
उत्तराखंड- यहां CPU कर्मी के कोरोना पॉजीटिव आने से मचा हड़कम्प

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
