नैनीताल- नैनीताल के भीमताल की एक दुकान में जबरदस्त आग लगने से 25 लाख रुपये का सामान जलकर खाक । पुलिस, प्रशासन और क्षेत्रवासियों की मदद से आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है । लेकिन पूरी दुकान आग के गोले में तब्दील हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक भीमताल के डांट स्थित पार्किंग में बनी बलजीत अरोरा की दुकान में रात को आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय लोगों की लाख कोशिशों के बावजूद आग पर काबू नहीं किया जा सका । दमकल विभाग के पहुंचने तक गिफ्ट की दुकान और रेस्टोरेंट में लगी आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया । दुकानदार का कहना है कि वो हाल में ही लाखों रुपयों की लागत से नया सामान खरीदकर लाए थे जो आज की आग में जल गया । स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस प्रशासन, आग पर काबू करने की जुगत में लगा है । दमकल की टीमों को नैनीताल और हल्द्वानी से आने में समय लग रहा है । फिलहाल पुलिस ने रेस्टोरेंट में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट की संभावना को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

