नैनीताल- पर्यटकों की पसंदीदा नगरी से एक नैनीताल घूमने आए रामपुर के पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। युवक को हार्ट का मरीज बताया जा रहा है मगर डॉक्टर सही कारणों के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि युवक की शादी को अभी एक महीना भी नहीं हुआ था।
दरअसल मिली जानकारी के अनुसार टांडा बांदली रामपुर के रहने वाले 30 वर्षीय तजमुल हसन अपनी पत्नी कोसर जहां के साथ शनिवार की सुबह नैनीताल आए थे। वह घूमने के मन से नैनीताल आकर यहां मल्लीताल स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। अब रविवार सुबह को अचानक से तजमुल की तबीयत बिगड़ गई।
इसके बाद युवक को पत्नी और होटल कर्मियों द्वारा आनन फानन में बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ हाशिम अंसारी की मानें तो युवक के रिश्तेदार उसे हार्ट का मरीज बता रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने युवक का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। युवक के रिश्तेदार भी नैनीताल आ गए हैं। पत्नी ने बताया कि बीते माह 15 नवंबर को ही उनकी शादी हुई थी। वह पहली बार नैनीताल घूमने के लिए आए थे। बताया कि सुबह 3.30 बजे बुखार आया, बेचैनी हुई तो पति को अस्पताल ले गए थे
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम 

