नैनीताल में मॉलरोड फिर धंसी,आम ट्रैफिक के लिए किया गया बंद।
नैनीताल- नैनीताल की प्रसिद्ध मॉलरोड एक बार फिर धंसने लगी है। रविवार शाम लोअर मॉलरोड में एचडीएफसी बैंक के सामने करीब 50 फीट लंबी दरारें आ गईं और सड़क का हिस्सा लगभग आठ इंच नीचे बैठ गया। अचानक हुए धंसाव में एक दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, हालांकि बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शी रोहित कुमार के अनुसार शाम होते ही सड़क धंस गई,जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रशासन ने एहतियातन लोअर मॉलरोड पर आम यातायात पूरी तरह बंद कर दिया है और अब आवागमन के लिए ऊपरी मॉलरोड का उपयोग किया जा रहा है।गौरतलब है कि इससे पहले भी 18 अगस्त 2018 को मॉलरोड का एक बड़ा हिस्सा नैनीझील में समा गया था। तब से लगातार इस हिस्से में दरारें पड़ती रही हैं। लोक निर्माण विभाग ने कई बार रेत,सीमेंट और डामर डालकर अस्थाई मरम्मत की, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकला।विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार दबाव और ढलानदार भूगर्भीय संरचना के कारण निचली मॉलरोड हमेशा संवेदनशील बनी रहती है। प्रशासन द्वारा बार-बार स्थायी समाधान की योजना बनाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 

