Nainital News- शुक्रवार को एक युवक ने झील में छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने उसे बचा लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी और वो के बीच चल रही तनातनी से महिला परेशान थी। पुलिस की माने तो मल्लीताल निवासी एक युवक का पांच साल पहले दूसरे समुदाय की युवती से निकाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही युवक का एक अन्य युवती से प्रेेेेम प्रसंग शुरू हो गया। उसकी पत्नी को इसकी भनक लग गई।
इसके बाद महिला ने पति से बात की तो उसने मामला रफा-दफा करा दिया। फिर मामला कुछ दिनों के लिए शांत हो गया। विगत दिनो पहले ही पति-पत्नी के बीच वो के आने पर फिर खटपट हो गई। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़़ा हो गया तो वो भी कूद पड़ी। ऐसे में तंग आकर युवक आत्महत्या के इरादे से नैनीझील के किनारे जा पहुंचा।
इस दौरान वह झील में छलांग लगाने के लिए तैयार था कि राहगीरों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे बचा लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को कोतवाली बुलाया। यहां मंजर देखने लायक था तीनों एक-दूसरे को देख हाथापाई पर उतारू हो गए।पुलिस ने तीनों को फटकार लगाते शांत कराया। मामले की जांच कर रही उपनिरीक्षक पूजा मेहरा ने बताया कि युवक के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार 
