नैनीताल: हरियाणा से हुक्का लेकर पहुंच गए नैनीताल, फिर हो गया हो

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल:- हुक्का पार्टी कर रहे तीन युवकों को मल्लीताल पुलिस ने लिया हिरासत में, की कानूनी कार्रवाई

मल्लीताल पुलिस ने पब्लिक प्लेस पर हुक्का पार्टी को किया खत्म

ADVERTISEMENTS

03 युवक हिरासत में, चालानी कार्यवाही, माफी के बाद सख्त चेतावनी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा

SSP NAINITAL का स्पष्ट सन्देश सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित व्यवहार करें, अन्यथा कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनपद नैनीताल में सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा भंग करने वाली गतिविधियों को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार

इसी क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट, थाना मल्लीताल द्वारा चैकिंग के दौरान डी.एस.ए. ग्राउंड नैनीताल में खुलेआम हुक्का पीकर सार्वजनिक स्थान की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे 03 युवकों 1. हर्षवर्धन निवासी हरियाणा 2. मोनू निवासी हरियाणा 3. यश तंवर निवासी हरियाणा को रंगे हाथों पकड़ा गया। तत्काल मौके पर कार्यवाही करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया* एवं उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गयी। युवकों द्वारा माफी मांगी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम

नैनीताल पुलिस की अपील:

सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित व्यवहार करें, अन्यथा कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें