जिला पंचायत चुनाव: आमखेड़ा-चोरगलिया सीट से अनीता बेलवाल को मिल रहा जबरदस्त जन समर्थन,
हल्द्वानी (गौलापार)। जिला पंचायत चुनाव में आमखेड़ा-चोरगलिया सीट से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अनीता बेलवाल को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। रविवार को उन्होंने विजयपुर, गौलापार, हनुमान गढ़ी, खोला बाजार एवं चोरगलिया बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान अनीता बेलवाल ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, तो वे क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात समर्पित रहेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, साफ-सफाई और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता में रखा जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. मुकेश बेलवाल ने कहा कि आमखेड़ा-चोरगलिया क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता एक बार फिर ईमानदारी, समर्पण और विकास के पक्ष में मतदान करेगी।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया और जगह-जगह अनीता बेलवाल का स्वागत किया गया। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
