नैनीताल – शादी के 20 दिन पहले युवती प्रेमी संग फरार, धरी रह गई धूमधाम से विवाह की तैयारियां, खोजबीन में जुटी पुलिस
नैनीताल – तल्लीताल थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ तब टूट पड़ा जब उनकी बेटी शादी से करीब 20 दिन पहले ही रहस्यमयी तरीके से घर से लापता हो गई। परिवार ने पूरी धूमधाम से शादी की तैयारियां कर ली थीं, यहां तक कि निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे, लेकिन अचानक हुई इस घटना से परिवार की प्रतिष्ठा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
शादी की तैयारियों के बीच गुम हुई बेटी –
घरवालों के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में युवती की शादी तय थी। परिवार मेहमानों की सूची से लेकर सजावट तक की तैयारियों में जुटा हुआ था। लेकिन तीन दिन पहले बेटी अचानक घर से गायब हो गई। काफी तलाशने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। लोकलाज और समाज के डर की वजह से परिजन तुरंत पुलिस के पास नहीं पहुंचे। तीन दिन बाद हिम्मत कर स्वजन तल्लीताल थाने पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। चर्चा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हुई हो सकती है, हालांकि पुलिस किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले तहकीकात कर रही है।
पुलिस तलाश में जुटी –
तल्लीताल थाना प्रभारी एसओ मनोज नयाल ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही युवती का पता लगा लिया जाएगा। घटना के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। शादी रद्द होने के डर और समाजिक प्रतिष्ठा को लेकर परिवार भारी तनाव में है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग 

