संस्कृत भाषा सभ्यता, संस्कृति, आध्यात्मिकता और ज्ञान-विज्ञान का अनुपम स्रोत।
वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजन।
चंपावत। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित जीजीआईसी लोहाघाट में खंड स्तरीय वरिष्ठ वर्ग की संस्कृति प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्लोकोच्चारण, आशुभाषण, वाद विवाद, समूह नृत्य, गान और नाट्य विधा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नाथूराम राय, प्रमुख शिक्षाविद एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक, पूर्व जनपद संयोजक हरीश चन्द्र कलौनी, डॉ दिनेश राम आर्या, डॉ भूप सिंह धामी ने दीप प्रज्वलन कर एवं बसंत बल्लभ चौबे तथा राजू शंकर जोशी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। खंड संयोजक राजू शंकर जोशी ने देवतुल्य अतिथिगणों का स्वागत किया। आयोजन को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे पूर्व खंड संयोजक भगवान जोशी ने समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं का संचालन खंड संयोजक राजू शंकर जोशी तथा प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने किया। मुख्य अतिथि नाथूराम राय ने कहा कि संस्कृत भाषा केवल भारत की नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता की अमूल्य धरोहर है। अपने उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि हरीश चन्द्र कलौनी ने बताया कि संस्कृत की वैज्ञानिक ध्वनि-व्यवस्था तथा समृद्ध साहित्य विश्व को ज्ञान, सौहार्द और नैतिकता का संदेश देता है।प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अलग अलग विधाओं में अद्भुत प्रस्तुति दी, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की अत्यधिक सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ युवाओं में संस्कृत के प्रति रुचि और सम्मान को बढ़ाती हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को अतिथियों ने प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं नकद धनराशि प्रदान की। खंड संयोजक राजू शंकर जोशी तथा पूर्व खंड संयोजक भगवान जोशी ने बताया कि संस्कृत भाषा सभ्यता, संस्कृति, आध्यात्मिकता और ज्ञान-विज्ञान का अनुपम स्रोत है, और इस प्रकार के आयोजन समाज में संस्कृत के पुनर्जागरण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर 
