- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मल्लीताल स्थित रामलाल ब्रदर्स के निकट बासी फुटवियर बिल्डिंग में किराए पर रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लिया।
- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मकान मालिक को सुबह तक सीढ़ी बनाने के सख्त निर्देश दिए।
नैनीताल – दीपा भट्ट द्वारा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिकायत की गई कि वह बेंगलुरु में निवासरत अपनी बेटी से मिलने गयी थी, लेकिन जब वह बेंगलुरु से वापस आई तो उसने देखा कि मकान मालिक मोहम्मद आशिम सिद्दीकी द्वारा घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए गए हैं, जिसकी वजह से बुजुर्ग महिला को सारी रात बाहर गुजरानी पड़ी।
दीपक रावत ने मकान मालिक की इस हरकत पर मकान मालिक को कड़ी फटकार लगाई। दीपक रावत ने उप निरीक्षक मल्लीताल दीपक बिष्ट को संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनपद अंतर्गत इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए। और संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए।
इस अवसर पर उपज़िलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जेई हेम उपाध्याय, टीआई नगर पालिका परिषद, नैनीताल और पुलिस बल सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से पिथौरागढ़ अब हवा में सफर, जल्द शुरू होगी हेली सेवा
उत्तराखंड में 23 मार्च तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ की जनसभा, में होगा दावेदारों का शक्ति परीक्षण
उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी 
