नैनीताल- उत्तराखंड की प्रतिष्टित पर्यटन नगरी नैनीताल की सबसे बड़ी पार्किंग समस्या से निबटने के लिए जिलाधिकारी की कवायद रंग ला रही है । जिलाधिकारी ने पार्किंग निर्माण के लिए लोनिवि को ₹42,00,000/=(बयालीस लाख रुपये)की धनराशि स्वीकृत की है । नैनीताल में मल्लीताल फ्लैट्स के अलावा कोई बड़ी स्थायी पार्किंग नहीं है । नैनीताल में ग्रीष्मकालीन सीजन के दौरान लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं । इसमें से कई लोग अपने निजी वाहन अथवा टैक्सी से यहां आते हैं । इस दौरान यहां गाड़ी वाली स्थानीय जनता भी बढ़ जाती है और रास्तों पर पार्क की गई गाड़ियों की वजह से घंटों घंटों जाम लगता है ।
उत्तराखंड- जब यहां बस फसी नाले में, यात्रियों के सूखे हलक, VIDEO
इससे निबटने के लिए कई जिलाधिकारियों ने प्रयत्न किए, जो अभी तक सफल नहीं हो सके थे । आज मैट्रोपोल की शत्रु संपत्ति को डिप्टी कस्टोडियन को दिलाने के साथ जिलाधिकारी सविन बंसल ने ₹42,00,000/=(बयालीस लाख रुपये)की धनराशि, बैरियर, सी.सी.टी.वी.कैमरे, सौन्दर्यकरण, महिला एवं पुरूष शौचालय, स्टाफ रूम आदि बनाने के लिए अवमुक्त किये हैं । पूर्व मेंं जिलाधिकारी के प्रस्ताव पर शत्रु सम्पत्ति के कस्टोडियन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शत्रु सम्पत्ति परिसर की वाहन पार्किंग, सम्पत्ति की अभिरक्षा तथा नियंत्रण के लिए स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्यों की अनुमति दे दी है । लो.नि.वि.द्वारा मैट्रोपोल परिसर में समतलीकरण, नाली निर्माण और वायर फेंसिंग के साथ सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जायेगा।
देहरादून- CM ने दून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से की बात, जानिए क्या कहा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “नैनीताल- DM सविन बंसल ने किया ऐसा काम, कि नैनीताल की पार्किंग की समस्या का हुआ समाधान”
Comments are closed.



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 

इससे बढ़िया तो आप हल्द्वानी मैं HMT मैं पार्किंग करवाते और यहाँ से गाड़ियों मैं पर्यटकों को भिजवाते तो गंदगी और ट्रैफिक दोनों से निजात मिलती,और प्रदूषण भी कम होता,
HMM