जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना व 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में दिखाई सख्ती
भीमताल। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना, राज्य एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने गंभीर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।
जिलाधिकारी रयाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों का बिंदुवार समीक्षा करते हुए तीनों डिविज़नों के कार्यों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ग्रामीण क्षेत्रों की “गेम चेंजर” योजना है, इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि सहन नहीं की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि इस लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजा जाए। साथ ही सभी अधिकारियों को अगली समीक्षा बैठक तक सड़क निर्माण कार्यों में स्पष्ट व तेज प्रगति दिखाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने दोहराया कि सड़कों की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा और समयबद्धता तथा पारदर्शिता ही विभागीय कार्यप्रणाली की प्राथमिकता होनी चाहिए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर 
