हल्द्वानी: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विभाग में शुक्रवार से चार दिवसीय विशेष कार्यशाला की शुरुआत हो गई। इस कार्यशाला में एमएजेएमसी (MAJMC) चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को लघु शोध (Mini Research) तैयार करने के व्यावहारिक गुर सिखाए जा रहे हैं।
विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित पहले दिन की कक्षाओं में बाहरी विशेषज्ञ डा. गरिमा राय ने संचार शोध की परिभाषा, दायरा, शोध विधियां और विषय चयन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर शोध के लिए गहन अध्ययन और स्पष्ट विषय चयन बेहद जरूरी है।
सत्र में समाज विज्ञान संकाय की निदेशक प्रो. रेनू प्रकाश ने सामाजिक अनुसंधान और शोध प्राविधि पर छात्रों को मार्गदर्शन दिया। वहीं पत्रकारिता विभाग के निदेशक प्रो. राकेश रयाल ने संचार शोध में विषय चयन की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि लघु शोध की शुरुआत सही और स्पष्ट विषय चयन से होती है, तभी शोध सुगमता से आगे बढ़ता है।
कार्यक्रम का संचालन डा. राजेन्द्र सिंह क्वीरा ने किया। कार्यशाला में उत्तराखण्ड के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारिता के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर
विज्ञान संगोष्ठी में चमका हल्द्वानी, इन विद्यार्थियों का जिला स्तर पर हुआ चयन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में अगले 18 घंटों रेड अलर्ट जारी सावधान रहे!
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल छुट्टी घोषित
उत्तराखंड: हजारों लोगों के साथ सड़कों पर उतरा बिंदुखत्ता, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर निकली पदयात्रा
उत्तराखंड में यहाँ निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे दो मजदूरों की मौत !
टिक्की खाने पहुंचे थे CM धामी, सामने आई 8 साल के बच्चे की परेशानी, अब सरकार उठाएगी उपचार का खर्च
बैडमिंटन खेल रहे थे बच्चे, अचानक हुआ विवाद और चली गई 12 साल के ईशान की जान
लोक कला से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही तनुजा, Aipan Art से उत्तराखंड की संस्कृति को दे रहीं नई पहचान 

