(उत्तराखंड) दीजिए बधाई.हासिल किया है इन्होंने बड़ा मुकाम..
चार मेधावी विद्यार्थियों को मिला मेहनत का फल
शोधार्थी कंचन – आर्य व पीयूष प्रीतम आर्य बने सहायक अध्यापक, सीमा नयाल ने पास की यूजीसी नेट परीक्षा
मेधावी कृतिका साह ने उत्तीर्ण की कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा.
Nainital जनपद की चार मेधावी छात्र-छात्राओं की उनकी मेहनत का फल मिला है अपनी मेहनत और लगन के बलबूते उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल किया है।
कुमाऊँ विश्वविद्याल के डीएसबी परिसर नैनीताल के इतिहास विभाग के दो शोधार्थियों का उत्तराखण्ड सबॉर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा सहायक अध्यापक पद के लिए चयन किया गया है। विभाग ने इन सभी शोधार्थियों को उनको इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इतिहास विभाग की शोधार्थी कंचन आर्य और पीयूष प्रीतम आर्य ने अपना शोधकार्य प्रो. सावित्री कैडा जंतवाल के निर्देशन में कर रहे हैं वही विभाग की छात्रा सीमा नयाल ने इतिहास विषन में यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. सावित्री कैडा जंतवाल, प्रो. संजय राय, डॉ. रीतेश साह, डॉ. शिवानी राबत, डॉ. मनोज बफिला, डॉ. पूरन सिंह अधिकारी, डॉ भुवन शर्मा, डॉ हरदयाल जलाल सहित इतिहास विभाग के शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने चयनित शोधार्थियों को बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इसके अतिरिक्त
कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) और अन्य विभागों के शिक्षकों ने भी चयनित सहायक प्रोफेसरों को शुभकामनाएँ प्रेषित की है। दूसरी ओर भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित परीक्षा में विलायत कटिज मल्लीताल नैनीताल निवासी कृतिका साह ने कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बता दें कि कृतिका साह के पिताजी संजय साह कुर्मांचल बैंक में कार्यरत है जबकि मां लता साह गृहणी हैं।
कृतिका की इस कामयाबी पर साह-चौधरी समाज नैनीताल के अध्यक्ष सुरेश लाल साह, सचिव सुरेश चौधरी समेत हितेश साह, शैलेन्द चौधरी, मोहित लाल साह, मयंक साह, शैलेन्द्र साह, मनोज साह, मोहित साह, बिमल साह, भारती साह, हर्षित साह, प्रगति साह, राजेश साह तथा पालिका के सभासद मनोज साह जगाती समेत उनके शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 
