नैनीताल। यहां गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक बुलेट में सवार थे भवाली से अल्मोड़ा की ओर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के पाडली के पास हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही बाइक तथा मुनस्यारी से हल्द्वानी की तरफ जा रही बोलोरो की आपस मे जोरदार टक्कर हो गयी , जिसमे टक्कर के बाद बाइक सवार वाहन समेत 50 मीटर दूर तक सड़क में जा गिरे, वही घटना के बाद दोनो बाइक सवार सालिक अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी ग्राम आजादपुर लालकुआं उम्र 39 वर्ष तथा ओमकार सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी राजीव नगर बंगाली बस्ती लालकुआं उम्र 33 वर्ष सड़क पर अचेत आधे घण्टे तक अचेत अवस्था मे पड़े रहे, वही दोनो युवकों के बीच सड़क में अचेत पड़े होने से हाईवे के दोनों तरफ 3 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया, घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार मौके पर अपनी टीम के साथ पहुँचे, तथा दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना भेजे।
खैरना तथा भवाली पुलिस हाईवे से कड़ी मशक्कत के बाद जाम 1 घण्टे बाद तक हटाया हटाया जा सका, घटना के बाद दोनों वाहनो को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही भवाली थानाध्यक्ष उमेश कुमार मलिक मौके पर पहुँच गए। तथा घटना के कारणों का असल पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है।
खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि दोनों मृतको की पहचान कर दी गयी है, घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है, पंचनामे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना होने के असल कारणो का पता लगाया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
