देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा की जाने वाली भर्ती में जिन भर्तियों में गड़बड़ी की आशंका है उन सभी भर्तियों को रद्द करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध संपत्ति जप्त करने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में UKSSSC में भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी के संज्ञान में आते ही इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जाँच के आदेश दिए जा चुके हैं।
अब तक इस जाँच में कई दोषी जेल भी जा चुके हैं और आगे भी जाँच में दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाएगी।
जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाएगी। जो परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से गतिमान हैं उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाएगा। इसके अलावा जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है उनकी नियुक्ति निरस्त करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। UKSSSC को सुचारू रूप से चलाने के लिए यथाशीघ्र एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी एवं भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का ध्येय स्पष्ट है कि सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने हेतु कार्यवाही की जाएगी।सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
