नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने पंचायत चुनाव पर लगी रोक को हटा दिया है. उत्तराखंड हाईकोर्ट से सरकार को चुनाव कराने की अनुमित मिल गई है। सरकार जल्द ही चुनाव का नया कार्यक्रम जारी करेंगी. बता दें कि हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जाएगा।
नैनीताल- हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों से स्टे हटाया
सरकार को काउन्टर पेश करने के लिए 3 हफ्ते का समय
नोमिनेशन फाईल करने की आखरी तारिख 3 दिन बढाई गई
पूरा चुनावी कार्यक्रम निर्धारित तिथि से 3 दिन आगे बढाया गया ।
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर निर्धारण के खिलाफ दायर विभिन्न याचिकाओं की सुनवाई मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता वाली खण्डपीठ में शुक्रवार को भी हुई । आज हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने चुनाव पर लगी रोक हटा दी है और चुनाव आयोग से पूर्व में जारी चुनाव कार्यक्रम को तीन दिन आगे बढ़ाते हुए चुनाव कार्यक्रम जारी करने को कहा है । साथ ही सरकार को याचिकाकर्ताओं द्वारा उठाये गए मुद्दों पर तीन हफ्ते के भीतर जबाव देने को कहा है । कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर किसी प्रत्याशी को इसमे आपत्ति है तो वह कोर्ट में अपना पक्ष रख सकता है।
आज हुई सुनवाई में ब्लॉक प्रमुख सीटों का आरक्षण निर्धारित करने व जिला पंचायत अध्यक्ष सीटों का आरक्षण निर्धारित न करने पर भी गम्भीर सवाल उठाए गए । कोर्ट को बताया गया कि ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव एक ही तरह से होता है ।
एक याची ने कोर्ट को बताया कि देहरादून के डोईवाला ब्लॉक में ग्राम प्रधानों के 63 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं ।
शुक्रवार को मुख्य न्यायधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खण्डपीठ के समक्ष याचिकाकर्ताओं की ओर से आरक्षण रोस्टर में कई सीटों के लंबे समय से एक ही वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलने का उल्लेख करते हुए इसे संविधान के अनुच्छेद 243 व सुप्रीम कोर्ट द्वारा समय समय पर दिए आदेशों के खिलाफ बताया ।
महाधिवक्ता व मुख्य स्थायी अधिवक्ता ने सरकार का पक्ष रखते हुए बताया कि पिछड़ा वर्ग समर्पित आयोग की रिपोर्ट के बाद आरक्षण रोस्टर को शून्य घोषित करना व वर्तमान पंचायत चुनाव को प्रथम चरण माना जाना आवश्यक था ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) अगले दो दिन इन जिलों में रेड अलर्ट
नैनीताल में अंजान पत्थर बाज का खौफ, रात में गश्त पर लोग
रामनगर : रामनगर से देहरादून नई ट्रेन की जानिए टाइमिंग और स्टेशन
बागेश्वर में स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी क्लर्क गिरफ्तार
देहरादून : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने किया सीधा संवाद
हल्द्वानी : यहां प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 कमरों का ड्रीमलैंड रिसोर्ट सील
सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड: इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
सीएम धामी ने तीन जिलों को दी बड़ी सौगात, बिजली, मंदिर और विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये किए मंजूर
अग्निवीरों को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा ये खास फायदा 
