नैनीताल – आगामी 11 से 17 सितम्बर तक होने वाला नन्दा देवी महोसत्व शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाईन के अनुसार आयोजित होगा। यह बात जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नन्दा देवी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए कही। DM गर्ब्याल ने कहा कि कदलि वृक्ष के साथ नगर भ्रमण नहीं होगा, साथ ही मेले के दौरान भण्डारा एवं प्रसाद वितरण भी नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि नन्दा देवी महोत्सव के अन्तिम दिन डोला नगर भ्रमण नहीं किया जायेगा, साथ ही जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि मन्दिर दर्शन के दौरान कोविड गाइड लाइन का पूर्ण अनुपालन किया जायेगा। सीमित संख्या में मन्दिर परिसर के अन्दर श्रद्धालुओं का प्रवेश होगा। उन्होंने कहा कि मन्दिर परिसर के अन्दर कोविड नियमों का पूर्ण पालन करते हुए दर्शन कराये जायेंगे साथ ही मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन सुनिश्चि होगा।
देर सांय जिलाधिकारी गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मन्दिर परिसर का भ्रमण किया और मन्दिर समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कोविड गाइड लाइन का पूर्ण अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोनिवि व जल संस्थान, पर्यटन, पुलिस विभाग के अधिकारियो को व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
बैठक एवं भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा, संयुक्त मजिस्टेªट प्रतीक जैन, ईओ नगर पालिका एके वर्मा, पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड, अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय, मेला समिति के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाडी, विमल चौधरी, गिरीश चन्द्र जोशी, देवेन्द्र लाल साह, कमलेश ढौडियाल, मुकेश जोशी मन्टू, हिमांशु जोशी, गोपाल रावत, हरीश राणा आदि मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
