Haldwani News- कल रात बिंदुखत्ता में हुए गोली कांड का मसला अभी सुलझा भी नहीं था कि अब से कुछ देर पहले बरेली रोड पर मोतीनगर और गोरापड़ाव के बीच अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर टहल रहे एक 55वर्षीय व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया है। उन्हें गंभीर स्थिति में हल्द्वानी चिकित्सालय के लिए भेजा गया है। उधर मंडी पुलिस चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई हैं।
मिल रही जानकारी के अनुसार घटना प्लानेट हौंडा के शो रूम के आसपास की है। यहां 55 वर्षीय कौस्तुभ अपने घर के बाहर टहल रहे थे। उनके परिजन घर के अंदर थे। इसी बीच अचाानक कौस्तुभ के चीखने और गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो कौस्तुभ जमीन पर पर पड़े थे। आनन फानन में उन्हें हल्द्वानी भेजा गया।

चूकिं यह क्षेत्र मंडी पुलिस चौकी की सीमा में आता है इसलिए मंडी पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी गई। चौकी से पुलिस की टीम पहुंच गई है। घटना लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई हैं।हल्द्वानी कोतवाली से भी पुलिस को मौके प भेजा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता 


