नैनीताल– उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एल.टी.की सहायक अध्यापक परीक्षा को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दस्तावेज जमा करने की तिथि 4 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर 25 मार्च 2021 तक कर दी है। साथ ही न्यायालय ने अधिनस्त चयन सेवा आयोग से बढ़ी हुई तिथि का प्रचार प्रसार करने को भी कहा है, ताकि राज्य के पहाड़ी क्षेत्रो से अधिक बेरोजगार युवा इस परीक्षा में बैठ सके।
मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश आर.एस.चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में हुई। मामले के अनुसार देहरादून निवासी रविन्द्र जुगरान ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि एल.टी.ग्रेड में जो सहायक अध्यापकों के पदों पर नियुक्तियों के लिए परीक्षा 2021 अप्रैल में होनी है। परीक्षा के लिए सरकार ने सी.टेट.टैस्ट रिजल्ट 4 दिसम्बर 2020 तक जमा करने की तिथि निहित की है। जबकि सी.टेट. परीक्षा जो जुलाई 2020 में होनी थी, वह जनवरी 2021 में करायी गई और उसका परिणाम फरवरी 2021 को घोषित हुआ, जिस कारण उत्तराखंड का बड़ी संख्या में युवा परीक्षा देने से वंचित हो गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
