खैरना/गरमपानी/नैनीताल – केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट शुक्रवार को खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग कोसी नदी पर स्टील गर्डर मोटर ब्रिज लम्बाई 70 मीटर लागत 1003.77 लाख तथा विकास खण्ड बेतालघाट मे मझेडा-ब्यासी पम्पिंग पेयजल योजना लागत 499.55 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया।
मंत्री भटट ने कहा की इस महत्वपूर्ण ब्रिज के बनने से उत्तराखण्ड के लोगों के साथ ही पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि खैरना के समीप कोसी नदी पर दस करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से बने सत्तर मीटर स्पान लंबाई के पुल जो कि नैनीताल जिले को रानीखेत होते हुए चारधाम में एक महत्त्वपूर्ण धाम बद्रीनाथ को जोड़ता है। उन्होंने कहा 1837 में बना पुल काफी जर्जर हो चुका था, इसलिए सामरिक दृष्टि से सरकार ने 2 साल पहले नए पुल बनाने हेतु कार्य शुरू हो गया था, मंत्री श्री भटट ने कहा कि ब्रिज बनने से आवाजाही सुगम होगी वहीं आए दिन लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिल सकेगी। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा की पुल निर्माण होने से पर्यटन व्यवसाय को भी गति मिलेगी। शुक्रवार को मंत्री श्री भटट द्वारा सिडकुल भीमताल में मैसर्स कुमाऊ ग्लेशियर एक्वा कम्पनी का उद्घाटन भी किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, प्रमोद नैनवाल, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष सोबन सिंह, राकेश कपिल, भगवत सिंह, कुंदन सिंह चिलवाल, लक्ष्मण खाती के साथ ही अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अधीक्षण अभिंयता एनएच अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता विजय कुमार,तहसीलदार मनीषा बिष्ट के साथ ही गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
