हल्द्वानी- राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की पी0जी0 अन्तिम वर्ष की छात्रा डा0 हर्षी बंसल ने राजकीय मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय का मान बढ़ाया है।
डा0 हर्षी को पेपर प्रस्तुतिकरण के लिए राष्ट्रीय कॉन्फ्रंेन्स नागपुर में प्रथम पुरूस्कार मिला है।
द फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गाइनेकोलॉजिकल सोसायटीज ऑफ इंडिया (F.O.G.S.I) इंडियन कॉलेज ऑफ ओब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट (I.C.O.G) द्वारा नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रंेन्स में स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो0 डा0 गीता जैन के दिशा-निर्देशन में डा0 हर्षी ने प्रतिभाग किया।

डा0 हर्षी ने गर्भावस्था में आयरन की कमी वाले एनीमिया के उपचार में फेरिक कार्बोक्सिमल्टोज और आयरन सुक्रोज के तुलनात्मक अध्ययन पर पेपर प्रस्तुतिकरण दिया, जिसमें उन्हें प्रथम पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 70 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
पी0जी0 अन्तिम वर्ष की छात्रा डा0 हर्षी बंसल मूल रूप से हल्द्वानी की रहने वाली है और इंटर तक पढ़ाई बियरशिवा हल्द्वानी से करने के पश्चात् एम0बी0बी0एस0 एस0एन0 मेडिकल कॉलेज आगरा उत्तर प्रदेश से किया है। डा0 हर्षी पढ़ाई के साथ-साथ मरीजों की सेवा में जुटी रही डा0 हर्षी को इसका प्रतिफल प्रथम पुरूस्कार के रूप में मिला।
डा0 अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज ने डा0 हर्षी की उपलब्धि पर बधाई व हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह कॉलेज व चिकित्सालय के लिए गर्व का विषय है कि पी0जी0 छात्रा को पेपर प्रस्तुतिकरण में प्रथम पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। डा0 जोशी ने आशा जताई कि अन्य एम0डी0/एम0एस0 की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्रायें इनसे प्रेरणा लेंगे, जिससे कॉलेज व चिकित्सालय का मान बढ़ता रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
