हल्द्वानी- नैनीताल के बाजार में सुबह 3:00 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया।बाजार के चौकीदार ने दुकान से धुआं उठता देख इसकी सूचना दुकान स्वामी और दमकल कर्मियों को दी मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
जिन दुकानों में आग लगी उनके ठीक ऊपर एक होटल था। जिससे उस होटल में रुके पर्यटकों की जान पर खतरा बन गया समय रहते स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
आग ने करीब 4 दुकानों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है जिससे मल्लीताल बाजार समेत आसपास के घरों को बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि 3 फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है जो आग को काबू करने का प्रयास कर रही है।
राहत और बचाव कार्य में लगे विशाल वर्मा ने आरोप लगाया फायर ब्रिगेड की टीम सूचना के बाद काफी देर से पहुंची वही बीते दिनों नैनीताल के बाजार के सौंदर्यीकरण काम के बाद बाजार में बनाई गई सीढ़ियों के चलते फायर ब्रिगेड बाजार में नहीं घुस सकी। इतना ही नहीं बाजार में लगे फायर हाइड्रेंट आग लगने के दौरान पूरी तरह से पीस बने रहे और हाइड्रेंट में पानी नहीं चला जिसके चलते आग फैल गई। जिसके चलते आग बुझाने में दमकल कर्मियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर अधिकांश रूप से काबू पा लिया है।
बाइट – विशाल वर्मा, दुकानदार
बाइट – महेश चंद्र जोशी दुकानदार

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम 
