नैनीताल – जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद की तीन सड़कों हैड़ाखान-काठगोदाम, भवाली-नैनीताल-पंगोट तथा नैनीताल-कालाढुंगी मोटर मार्ग में नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता के अनुरोध पर सड़क नवीनीकरण कार्य दौरान यातायात प्रतिबन्धित करने की स्वीकृति दी है। नवीनीकरण कार्य हेतु 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन हैड़ाखान-काठगोदाम मोटर मार्ग पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजेेें तक, फिर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उसके पश्चात अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक तथा सांय 4 बजे से 05 बजे तक बन्द रहेगा।
उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के दौरान प्रतिदिन भवाली-नैनीताल-टाॅकी-पंगोट मोटर मार्ग पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजेेें तक, फिर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उसके पश्चात अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक तथा सांय 4 बजे से 05 बजे तक बन्द रहेगा। इसी प्रकार 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रतिदिन नैनीताल-कालाढुंगी मोटर मार्ग पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजेेें तक, फिर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उसके पश्चात अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक तथा सांय 4 बजे से 05 बजे तक बन्द रहेगा।
यह भी पढ़ें देहरादून- चार धाम की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर
उन्होंने लोनिवि के अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे सड़क नवीनीकरण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें ताकि यात्रियों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत निर्गत दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए कार्य सम्पादित कराये जायें तथा मार्ग में दिशा सूचक एवं नोटिस बोर्ड लगाये जायें। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे सड़क नवीनीकरण कार्य में सहयोग करें ताकि कार्य समय से पूर्ण हो सके।
यह भी पढ़ें गढ़वाल: दर्शन के बाद अब मुकेश ने IPL में टीम बनाकर जीते चार लाख और आईफोन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट 

