भवाली– जिलाधिकारी वंदना ने आगमी 15 जून को आयोजित होने वाले कैचीधाम मेले की तैयारियो का जायजा बृहस्पतिवार को नैनीताल बैंड से सैनिटोरियम होते हुए कैची धाम तक नवनिर्मित बाईपास सड़क, पार्किंग का सम्बन्धित अधिकारियो के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने अधिशासी अभियन्ता संजय कुमार पांडेय को सम्बन्धित विभागो के साथ समन्वय बनाते हुए दिन रात कार्यो करते हुए 12 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा आगमी 15 जून को आयोजित होने वाले कैची धाम मेले को ध्यान मै रखते हुए अधिकारी यातायात,
पेयजल,विद्युत,स्वास्थ्य,पार्किंग, मोबाइल शौचालय, सुरक्षा व्यवस्थाओ का भली-भांति जायजा लेते हुए संपूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि मेले के दौरान अव्यवस्था ना बने।
उन्होंने पुलिस,पर्यटन, लोक निर्माण विभाग को भीमताल से भवाली, सडक मार्ग के दोनो ओर अवस्थित ढंग से खडी वाहन,रेडी ढैली, मलवा, जिनसे यातायात ब्यवस्था बाधित हो रही हो उन्हे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा भूमियाधार अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए गये। इसके अलावा यातायात व्यवस्थाऔ को व्यवस्थित तरीके से प्लानिग बनाने के लिए सम्बन्धित ट्रेफिक इंजीनियरो से समन्वय बनाते हुए यातायात प्लान बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने मेले के दौरान भवाली से खैरना मार्ग के आंगनवाडी केन्द्रों को 13 से 16 जून तक बन्द रखने के निर्देश दिए एवं उक्त क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों को मेले के दिन बंद रखे जाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम पारितोष वर्मा, एसपी जगदीश चंद्र, उपप्रभागीय वनाधिकारी राज कुमार,ईओ नगर पालिका सजय वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष सजय वर्मा के अलावा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने इस योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस
उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC
उत्तराखंड: बाप को घर से निकाला, पैसा भी नहीं दिया — फिर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अब बेटे से वसूले जाएंगे 1.50 लाख
उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप
उत्तराखंड: शादी में शामिल होने आए जवान का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
