नैनीताल- माननीय उच्च न्यायालय में नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था के विषय में योजित जनहित याचिका के दृष्टिगत किए जा रहे उपायों के क्रम में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने डीएसए मैदान पार्किंग, मल्लीताल में रिक्शा स्टैंड, बारापत्थर में किया जा रहे सड़क और चौराहों के चौड़ीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय में एक याचिका नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गतिमान है, नैनीताल नगर में ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होना, संकरी सड़कें और सड़कों पर बेतरतीब तरीके से गाड़ियां खड़ी करना है। पार्किंग व्यवस्था पर एडमिनिस्ट्रेशन की अलग-अलग एजेंसियों काम कर रही हैं, जिनमें नगर पालिका परिषद नैनीताल, जिला विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी आदि द्वारा पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पार्किंग स्टैंड, चौराहा का चौड़ीकरण करने, नो पार्किंग जॉन चिन्हिकरण का कार्य गतिमान है।
नैनीताल की पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ होने से निश्चित ही नगर की जनता और यहां आने वाले पर्यटकों को लाभ होगा। पर्यटन सीजन में तात्कालिक व्यवस्थाओं के अनुरूप ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए शहर के 17 स्थानों को नो पार्किंग जोन के रूप में चिन्हित किया गया है। परिवहन विभाग को उक्त स्थानों पर प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं ।
जिलाधिकारी ने डीएसए मैदान पार्किंग एंट्री मार्ग का निरीक्षण किया इस दौरान उपस्थित आरडब्ल्यूडी, जिला विकास प्राधिकरण, जल संस्थान, पीडब्ल्यूडी, बीएसएनल आदि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीएसए मैदान में चल रहे कार्य के दौरान मैदान का स्वरूप खेल स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाए, जिसमें पार्किंग के प्रवेश मार्ग को चौड़ा कर व्यवस्थित करना, सीटिंग, लाइटिंग, पानी निकासी, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं का समुचित ध्यान रखा जाए।
तदोपरांत जिलाधिकारी ने बारापत्थर, रिक्शा स्टैंड मल्लीताल में चौराहों के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया जहां उन्होंने एक्शन पीडब्ल्यूडी रितेश सक्सेना को कार्य में तीव्रता लाए जाने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने निकट रोडवेज बस स्टैंड तल्लीताल चौराहा चौड़ीकरण के लिए पुलिस चौकी और पोस्ट आफिस सिफ्ट करने के लिए कहा। बस स्टैंड पास गली में किए जा रहे लाइन शिफ्टिंग के कार्यों में जल संस्थान और यूपीसीएल द्वारा बरती गई ढ़िलाई पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी जताई और कार्य को पर्यटन सीजन से पूर्व शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर नैनीताल, ईओ नगर पालिका परिषद नैनीताल, जिला विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, आरडब्ल्यूडी, जल संस्थान, बीएसएनल आदि सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका 
