नैनीताल- (कमल जगाती) उत्तराखंड के भीमताल में भूसे से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई । आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया । जंगल की आग की चिंगारी से ट्रक में भूसा जल गया और देखते ही देखते आग से ट्रक स्वाहा हो गया ।
नैनीताल जिले में भीमताल के समीप सलड़ी में एक ट्रक में आग लग गई । आग से ट्रक में रखा सूखा भूंसा जलने लगा । पुलिस के अनुसार बुधवार शाम हल्द्वानी से भीमताल मार्ग में भूसे से लड़ ट्रक जा तहा था । कैंटर ट्रक संख्या यू.के.04 सी.डी.4184 में हल्द्वानी से भूसा भरकर मुक्तेश्वर के सतबूंगा को जा रहा था । जंगल की आग से उड़कर आई चिंगारी से भूसे में आग लग गई। आग ने कैंटर को भी अपनी चपेट में ले लिया । ट्रक के चालक योगेश कुमार ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। एस.ओ.रमेश बोहरा ने बताया कि कैंटर भूसा लेकर जा रहा था तभी जंगल की आग से कैंटर में आग लग गई ।
मोटर मार्ग में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आधा घंटे तक यात्री जाम में फंसे रहे। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और जाम को खोला।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
