विकासनगर: हरबर्टपुर सहकारिता समिति के चुनाव में इस बार ऐसा प्रेरक दृश्य देखने को मिला…जो क्षेत्रीय सहकारिता इतिहास में काफी कम देखने को मिलता है। गुरुवार को सम्पन्न चुनाव में एक परिवार के दो सदस्य मां और बेटा सभापति और उपसभापति पदों पर निर्विरोध चुने गए।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान बीना देवी को सभापति पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने चुनौती नहीं दी…जिसके चलते उन्हें निर्विरोध सभापति घोषित किया गया। उनके बेटे जितेंद्र कुमार ने उपसभापति पद के लिए नामांकन किया और उनके खिलाफ भी कोई प्रत्याशी नहीं उतरा।

किसानों और समिति के सदस्यों का कहना है कि दोनों ने लंबे समय से क्षेत्र में समाज सेवा और सहकारिता कार्यों के माध्यम से लोगों का भरोसा जीत रखा था। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और किसानों ने दोनों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
नव निर्वाचित उपसभापति जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी माता के साथ मिलकर किसानों तक हर सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी और मां की जीत का श्रेय किसानों और पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू को दिया।
इसी बीच भाऊवाला सहकारी समिति में सभापति और उपसभापति पद के लिए मत बराबर होने पर पर्ची के माध्यम से निर्णय लिया गया। राकेश पुंडीर सभापति पद पर और दिलबर सिंह उपसभापति पद पर विजयी घोषित हुए। इस अवसर पर भाजपा सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विकासनगर किसान सेवा सहकारी समिति में भी अमरी देवी को सभापति और शैलेंद्र सिंह को उपसभापति निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रभारी राकेश थपलियाल ने बताया कि चुनाव शांति और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
