हल्द्वानी: ओखलकाण्डा के खांस्यु गलनी क्षेत्र में पागल कुत्तों के शिकार हुए गौ वंशों में रेबीज के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। इन गायों और बैलों के हिंसक व्यवहार के कारण कई लोग घायल हो चुके हैं…जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है।
विश्व हिंदू परिषद जिला नैनीताल के जिला गौ रक्षा प्रमुख करन पनेरू ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद उन्होंने और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उप जिलाधिकारी तहसील खांस्यु को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रभावित गौ वंशों की सुरक्षा और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र के पूर्व प्रधान राजू भंडारी, करन पनेरू, राजू बर्गली, मनोज काफल्टिया, पंकज सुयाल, दीपक परगाई सहित अन्य लोग शामिल थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे…ताकि किसी बड़ा हादसा होने से रोका जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 
