➡️ मनीष निकला मोनिश – शादी डॉट कॉम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर हिन्दू युवती से की शादी
➡️ दहेज माँगने व धर्म परिवर्तन का दबाव डालने वाला आरोपी गिरफ्तार
➡️आरोपी मोनिश पहले से ही एक मुस्लिम युवती से कर चुका है विवाह ।
➡️ उधमसिंहनगर पुलिस ने आरोपी को दिनेशपुर से धर दबोचा ।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख: फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवती से शादी कर दहेज व धर्म परिवर्तन का दबाव डालने वाला आरोपी गिरफ्तार
उधमसिंहनगर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। उधमसिंहनगर पुलिस ने शादी डॉट कॉम जैसी वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक हिन्दू युवती से शादी करने वाले आरोपी मोनिश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दहेज की मांग करने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के गंभीर आरोप हैं।
जानकारी के अनुसार, आरोपी मोनिश ने पहले से ही एक मुस्लिम युवती से विवाह कर रखा था। इसके बावजूद उसने एक अन्य हिन्दू युवती को फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से अपने प्रेम में फंसाया और उससे शादी कर ली। इसके बाद वह दहेज की मांग करने के साथ-साथ युवती पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाल रहा था।
उधमसिंहनगर पुलिस ने आरोपी को दिनेशपुर से दबोच कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ऐसे घृणित कृत्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी ताकि समाज में न्याय और कानून व्यवस्था बनी रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
