हल्द्वानी : वेलेजली लॉज में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, नजूल भूमि पर हुआ अवैध निर्माण ध्वस्त—भूमि अपने कब्जे में ली
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने बुधवार को वेलेजली लॉज क्षेत्र में नजूल भूमि पर किए गए अवैध कब्ज़े के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। निगम टीम ने मौके पर पहुँचकर न सिर्फ चल रहे निर्माण को तुरंत बंद करवाया, बल्कि कब्जाई गई भूमि को अपने अधीन भी ले लिया।
जानकारी के अनुसार, वेलेजली लॉज परिसर में नजूल भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण कर निर्माण कार्य चलाया जा रहा था। शिकायतें मिलने पर नगर निगम की टीम ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की।
नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में नजूल भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
