Uttarakhand T-20 Women Team: Kanchan Parihar: घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत हो गई है। 2023-2024 सीजन में उत्तराखंड सीनियर महिला टीम की कमान एकता बिष्ट के हाथों सौंपी गई है। टीम ने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की लेकिन राजस्थान के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड को हार का सामना करना पड़ा।
उत्तराखंड के लिए दोनों मुकाबलों में सलामी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब रहे। मध्यक्रम में कंचन परिहार और निचले क्रम में कप्तान एकता बिष्ट ने ही मोर्चा संभाला। दोनों ही खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट का अच्छा अनुभव है। पहले मैच में उत्तराखंड ने मणिपुर को 67 रन से हराया लेकिन राजस्थान के खिलाफ टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
दोनों ही मुकाबलों में मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर रही कंचन परिहार शानदार टच में दिखी। कंचन ने मणिपुर के खिलाफ 28 और राजस्थान के लिए नाबाद 42 रनों की पारी खेली। उनकी पारियों की बदौलत ही उत्तराखंड सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। नैनीताल के बिंदुखत्ता क्षेत्र से आने वाली कंचन पहले भी उत्तराखंड के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। सीनियर टीम में उनकी भूमिका बदल गई है और उन पर टीम को संकट से उभारने का दरोमदार है।
इसके अलावा कप्तान एकता बिष्ट ने दोनों ही मुकाबले में गेंद और बल्ले से योगदान दिया। एकता ने मणिपुर के खिलाफ 30 और राजस्थान के खिलाफ 18 रनों का योगदान दिया। राजस्थान के खिलाफ उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 110 रन बनाए थे। टॉप ऑर्डर के फेल होने के चलते मध्यक्रम दवाब बन रहा है कि खिलाड़ी खुलकर नहीं खेल पा रह हैं। उत्तराखंड टीम को ग्रुप चरण में 4 मुकाबले और खेलने हैं। अगर टीम को नॉकआउट में पहुंचना है तो उसे मजबूत टीमों के खिलाफ अपने गेम को सुधारना होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 

