crime news

उत्तराखंड: व्यापार में घाटा और दो मौतें: दादा की 13वीं पर पोते ने गोली मारकर पूरी की कसम!

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

कारोबार में नुकसान और परिवार की मौतों के बाद पोते ने ली थी हत्या की कसम

रुड़की : रुड़की में कारोबारी रंजिश का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपने दादा की तेरहवीं के दिन केमिकल प्लांट के मैनेजर पर गोली चला दी। घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब और सुनहरा इलाके में हुई। गोली लगने से मैनेजर दीपेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए…जबकि आरोपी कन्हैया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Play Online Baccarat in Texas (TX): A Comprehensive Guide

पुलिस के अनुसार, कन्हैया के परिवार को कारोबार में पहले ही काफी नुकसान उठाना पड़ा था। उसके चाचा और दादा की मृत्यु हो चुकी थी…और प्लांट को मैनेजर के ग्राहकों को नए प्लांट से जोड़ने से आर्थिक नुकसान हो रहा था। यही कारण था कि कन्हैया ने अपने दादा की तेरहवीं पर दीपेंद्र को मौत के घाट उतारने की कसम खाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है

कन्हैया ने पुलिस को बताया कि दीपेंद्र पहले उसके प्लांट में काम करता था…लेकिन नौकरी छोड़कर दूसरे प्लांट में मैनेजर बन गया। उसने पुराने प्लांट के ग्राहकों को नए प्लांट से जोड़ लिया, जिससे कन्हैया का कारोबार प्रभावित हो रहा था। बुधवार रात दीपेंद्र अपने घर की तरफ पैदल जा रहे थे…तभी पीछे से कन्हैया ने गोली चलाई।

पहली गोली से दीपेंद्र घायल हो गए, लेकिन वह जिंदा बचे। कन्हैया ने दूसरी गोली चलाने की कोशिश की…लेकिन आसपास के लोगों की मौजूदगी और घेराबंदी के कारण वह सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Baccarat in North Carolina: Where Tradition Meets Tech

पुलिस ने बताया कि घायल दीपेंद्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें