देहरादून- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गौरी विहार में रहने वाले देवेंद्र गुणवंत और उनकी पत्नी आनंदी देवी का सीना आज गर्व से चौड़ा है क्योंकि उनके होनहार बेटे धीरज गुणवंत ने सेना में अफसर बनकर न सिर्फ माता-पिता को गौरवान्वित किया है बल्कि अपने शहर का नाम रोशन किया है आज देहरादून में हुई आई एम ए की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट धीरज गुणवंत ने मां भारती की सौगंध खाकर देश की रक्षा के लिए संकल्प लिया।
इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ताड़ीखेत से अपने मामा नवीन पांडे के घर में रहकर धीरज ने जवाहर नवोदय विद्यालय से हासिल की है शुरू से ही पढ़ाई में होनहार धीरज गुणवंत ने हाईस्कूल की परीक्षा में 80 व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 84 फ़ीसदी अंक प्राप्त किए यही नहीं इसके बाद आर्मी कॉलेज में पढ़ने के दौरान बीएससी परीक्षा में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले होनहार धीरज के पिता देवेंद्र गुणवंत जनरल स्टोर चलाते हैं जबकि माता आनंदी देवी ग्रहणी है दो भाइयों में छोटे भाई धीरज के बड़े भाई प्रवीण अदानी ग्रुप में इंजीनियर हैं और अहमदाबाद में कार्यरत हैं धीरज के दादा रामदत्त गुणवंत कुमाऊं कोर में हवलदार थे सेना में जाने की प्रेरणा उन्हें अपने दादा से ही मिली आज उनकी इस उपलब्धि में पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है खबर पहाड़ भी धीरज गुणवंत के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी यह चुनौती
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- यहां दूल्हे के पिता और बारातियों को डांस करना पड़ा भारी, 25 पर हो गया मुकदमा दर्ज
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
