उत्तराखण्ड में नैनीताल की जनता ने पहले दिन नियम तोड़ने के बाद आई खबरों से सीखकर आज अनुशासन का एक बेहतरीन उदाहरण दिया है । अस्थाई सब्जी मण्डी, राशन, सब्जी और दवाई की दुकान के अलावा गैस सिलेंडर की लाइन में भी ग्राहक उचित दूरी पर खड़े दिखे । आप भी इनसे कुछ सीखिए । social distancing in nainital

राष्ट्रीय पूर्ण लॉक डाउन और सोशियल डिस्टेंसिंग(सामाजिक दूरी) की घोषणा होने के बाद, नैनीताल में जनता गुरुवार को उमड़ पड़ी थी । कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सोशियल डिस्टेंसिंग के तहत दो मीटर पर बनाए घेरे की जगह लोग चिपक कर खड़े हुए थे । इसकी कई वैबसाइट, न्यूज़ चैनल और अखबारों में निन्दा हुई थी । आज प्रशासन और पुलिस के एक बार अनुशासन बनाने के आदेश के बाद समझदार जनता ने सारे नियमों का भली भांति पालन किया और फल/सब्जी मण्डी, राशन, मैडिकल स्टोर, सब्जी और गैस सिलेंडर की लाइन में भी ग्राहक गोल घेरे में खड़े दिखे । ग्राहक सभासद मंनोज जगाती ने बताया कि उन्हें सामान तो चाहिए लेकिन उन्हें कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी नहीं चाहिए, इसलिए वो प्रशासन द्वारा बनाए गए घेरों में खड़े हुए हैं । उन्होंने कहा कि सोशियल डिस्टेंसिंग बनाने के बाद संक्रमण कम से कम फैलेगा । इसके साथ ही गुरुवार को भीड़ संभालने में असफल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली । उन्होंने कहा कि आगे वो भीड़ कम करने और लोगों को अतिरिक्त सुविधा मुहैया कराने के लिए ऊंची पहाड़ी में रहने वाले लोगों को होम डिलीवरी की सुविधा देने जा रहे हैं । social distancing in nainital
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे
नैनीताल: जिले विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियाँ तेज, सभी दलों से बीएलए की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश
रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले 

