पिथौरागढ़। उत्तराखंड कांग्रेस में अनुशासनहीनता को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किए गए तीन नेताओं ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई को एकतरफा और अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही दिल्ली जाकर पार्टी हाईकमान और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे।
निष्कासित नेताओं का कहना है कि पार्टी ने उनका पक्ष सुने बिना कार्रवाई की है। उनका आरोप है कि यदि अनुशासनहीनता के आधार पर कार्रवाई की गई है तो कार्यक्रम में मौजूद अन्य नेताओं पर भी समान कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने विधायक मयूख महर पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि उनके साथ न्याय नहीं हुआ और उन्हें अपनी बात रखने का अवसर भी नहीं दिया गया। उनका कहना है कि वे इस पूरे मामले को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने उठाएंगे।
महिला कांग्रेस नेता भावना नगरकोटी ने भी निष्कासन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें जो नोटिस मिला वह प्रक्रिया के अनुसार नहीं था। उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम में अपनी बात रखना चाहती थीं….लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। अब वह दिल्ली जाकर पार्टी नेतृत्व के सामने पूरी स्थिति रखेंगी।
पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने भी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी ने केवल कुछ नेताओं पर कार्रवाई की…जबकि अन्य मामलों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी के लिए समान नियम होने चाहिए।
तीनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे और निष्पक्ष सुनवाई की मांग करेंगे। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद पिथौरागढ़ की राजनीति में कांग्रेस के अंदरूनी विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 
