लालकुआं- जिला प्रशासन द्वारा नैनीताल दुग्ध संघ के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए गये 107 कोरोना सैंपल में 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि एक अन्य हल्दुचौड़ निवासी व्यक्ति पॉजिटिव आया है। लालकुआं और हल्दुचौड़ क्षेत्र में 6 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने से पुनः क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने 3 दिन पूर्व नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के 107 कर्मचारियों एवं अधिकारियों के कोरोना सैंपल लिए थे। जिसकी जांच रिपोर्ट सोमवार की देर शाम आई तो उसमें 5 कर्मचारी पॉजिटिव आ गये। जिसमें एक कर्मचारी वार्ड नंबर 4 लालकुआं का निवासी है। जबकि दो हल्दुचौड़ और दो बिंदुखत्ता के निवासी हैं। इसके अलावा उसी दिन कराई गई अन्य जांच में हल्दुचौड़ निवासी एक अन्य व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है। क्षेत्र में पुनः एक ही दिन में छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। गुप्तचर विभाग ने सभी आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव लोगों की कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी है। तथा उन्हें फैसिलिटी क्वॉरेंटाइन सेंटर मोतीनगर में भर्ती कराया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक 
