लालकुआं : SDM रेखा कोहली ने किया भारी वर्षा एवं जलभराव से प्रभावित क्षेत्र के विस्थापित व्यक्तियों हेतु स्थापित अस्थायी राहत शिविर (अम्बेडकर पार्क, लालकुआँ) का स्थलीय निरीक्षण।
आज दिनांक 06.08.2025 को उपजिलाधिकारी (न्यायिक), हल्द्वानी श्रीमती रेखा कोहली द्वारा अस्थायी राहत शिविर, अम्बेडकर पार्क, लालकुआँ का स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह शिविर, भारी वर्षा एवं गौला नदी में जलभराव के कारण या अन्य किसी क्षेत्र से विस्थापित नागरिकों के अस्थायी विस्थापन हेतु स्थापित किया गया है।


निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि शिविर में लगभग 80 प्रभावित व्यक्ति, जिनमें महिलाएं, वृद्धजन एवं छोटे बच्चे सम्मिलित हैं, अस्थायी रूप से निवासरत हैं। मौके पर दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी, प्राथमिक चिकित्सा शिविर का संचालन किया गया, एवं राहत स्वरूप वस्त्र व जूते वितरित किए गए। स्वच्छता एवं पेयजल की स्थिति संतोषजनक पाई गई।
मौके पर निम्न अधिकारीगण उपस्थित रहे:
▪️ तहसीलदार लालकुआँ – श्री कुलदीप पाण्डे
▪️ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO) – श्री राहुल सिंह
▪️ राजस्व निरीक्षक – श्री मनोज कुमार।
▪️ पूर्ति निरीक्षक – श्री मोहित कठायत
▪️ राजस्व उपनिरीक्षकगण – श्री वीरेंद्र चंद, श्रीमती पूजा रानी, श्री लक्ष्मीनारायण यादव
प्रशासन द्वारा राहत कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है, QRT 24/7 सक्रिय की गयी है एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
