- लालकुआं – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ
लालकुआं – हल्द्वानी के हल्दुचौड़ क्षेत्र में लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। लगभग 8 करोड़ की लागत से बने इस अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टरों की तैनाती की मांग की जा रही थी। 2015 में इस अस्पताल का शिलान्यास हुआ था और 2024 में इसका शुभारंभ हुआ है इस मौके पर लालकुआ को विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है बावजूद इसके अभी वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से इस अस्पताल का शुभारंभ किया जा रहा है जिसमें इमरजेंसी सेवा, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सक, फिजिशियन, लैब टेक्नीशियन सहित 10 पद सृजित है। भविष्य में यहां अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की व्यवस्था भी की जा रही है। जल्द इस अस्पताल को पूर्ण रूप से संचालित किया जा सकेगा। वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्वेता भंडारी ने कहा कि अस्पताल में कल से विधिवत रूप से ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो जाएंगे वर्तमान में चार डॉक्टरों के साथ इस अस्पताल की शुरुआत की जा रही है भविष्य में सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ डॉक्टर की संख्या भी बढाई जाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि जो पौधा उनके द्वारा रोपा गया था आज वृक्ष के रूप में बनकर तैयार हो गया है जो कि अब लोगों को सेवाएं देगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी 
