लालकुआं-बंगलुरु विशेष रेलगाड़ी को मिला नियमित दर्जा, नया नंबर जारी
लालकुआं। लालकुआं से दक्षिण भारत के लिए संचालित होने वाली लालकुआं-क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बंगलुरु) 5) विशेष ट्रेन को रेलवे ने अब नियमित ट्रेन का दर्जा दे दिया है। नियमित संचालन के लिए रेलवे की ओर से नया नंबर भी जारी कर दिया गया है। हालांकि नियमित ट्रेन के रूप में इसका संचालन किस तारीख से शुरू होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। रेलवे प्रबंधन के अनुसार इस ट्रेन का संचालन अब नए नंबर 15202-15201 के तहत किया जाएगा। ट्रेन के नियमित होने से यात्रियों को किराये में भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि विशेष ट्रेनों को नियमित दर्जा मिलने के बाद किराए में लगभग 35 से 40 प्रतिशत तक की कमी आ जाती है। वर्तमान में यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से बंगलुरु और मंगलवार को बंगलुरु से लालकुआं के लिए चलती है
रोडवेज बसों में छूट का फायदा नहीं उठा रहे लोग
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से रोडवेज बसों में टिकट बुकिंग पर दी जा रही छूट का यात्री लाभ नहीं उठा रहे हैं। निगम के पास आधुनिक बसों का बेड़ा लगातार घटने से यात्री बुकिंग से कतरा रहे हैं। 30 सितंबर तक एक यात्री के आने-जाने के टिकट बुकिंग और पांच से अधिक यात्रियों के टिकट लेने पर क्रमशः 10 से 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। एक अगस्त से लागू इस योजना का अब तक एक भी यात्री ने लाभ नहीं लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत
अल्मोड़ा: यहां ततैयों का दंपती पर हमला, पति ने तोड़ा दम
बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा 
